Elon Musk background

ईलॉन रीव मस्क (जन्म 28 जून 1971) एक दक्षिण अफ्रीकी-कनाडाई-अमेरिकी दिग्गज व्यापारी, निवेशक और इंजीनियर हैं। एलन स्पेसएक्स के संस्थापक, सीईओ और मुख्य डिजाइनर; टेस्ला कंपनी के सह-संस्थापक, सीईओ और उत्पाद के वास्तुकार; ओपनएआई के सह-अध्यक्ष; न्यूरालिंक के संस्थापक सीईओ; द बोरिंग कंपनी के संस्थापक और ट्विटर इंक. के मालिक और सीईओ है। इसके अलावा वे सोलरसिटी के सह-संस्थापक और पूर्व अध्यक्ष, ज़िप2 के सह-संस्थापक और एक्स.कॉम के संस्थापक हैं, जोकि बाद में कॉन्फ़िनिटी के साथ विलय हो गया और उसे नया नाम पेपैल मिला।[6]
जन्मईलॉन रीव मस्क
28 जून 1971 (आयु 52)
प्रिटोरिया, त्रांसवालदक्षिण अफ़्रीका
आवासबेल एयर्स, लॉस एंजेलिसकैलिफ़ोर्निया, संयुक्त राज्य[1][2]
नागरिकता
  • दक्षिण अफ़्रीका (1971–वर्तमान)
  • कनाडा (1989–वर्तमान)
  • संयुक्त राज्य (2002–वर्तमान)
पेशाउद्यमीइंजीनियरआविष्कारक, और निवेशक
पदवी
कुल दौलत280 बिलियन यूएस$ (08 जनवरी 2021)[3]
प्रसिद्धि का कारणट्विटरस्पेसएक्सपेपैलटेस्ला मोटर्सहाइपरलुपसोलारसिटीओपनएआईबोरिंग कंपनीन्यूरालिंकज़िप2
जीवनसाथी
  • जस्टिन मस्क (वि॰ 2000; वि॰वि॰ 2008)
  • तलुला रिले (m. 2010–div. 2012; m. 2013–div. 2016)[4][5]
बच्चे7
माता-पिता
  • एरोल मस्क (पिता)
  • मेई मस्क (माता)
संबंधी
  • किम्बल मस्क (भाई)
  • टोस्का मस्क (बहन)
  • लिंडन रीव (चचेरा भाई)
हस्ताक्षर

दिसंबर 2016 में, एलन को फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में 21वाँ स्थान प्राप्त हुआ। 08 जनवरी 2021 तक, एलन की कुल संपत्ति 254 अरब अमेरिकी डॉलर है, 230.4 बिलियन अमरीकी डालर (2022) और फोर्ब्स द्वारा विश्व के सबसे धनवान व्यक्ति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है।[7]

एलन ने कहा है कि सोलरसिटी, टेस्ला और स्पेसएक्स का लक्ष्य, विश्व और मानवता को बदलने के लिए उनके दृष्टिकोण के चारों ओर घूमता हैं। उनके लक्ष्यों में संधारणीय ऊर्जा उत्पादन और उपयोग के माध्यम से भूमंडलीय ऊष्मीकरण (ग्लोबल वार्मिंग) को कम करना और मंगल का उपनिवेशण|मंगल ग्रह पर मानव बस्ती की स्थापना के द्वारा "मानव विलुप्त होने के संकट" को कम करना शामिल है। अपने मुख्य व्यवसायिक व्यवसायों के अतिरिक्त, उन्होंने एक उच्च गति परिवहन प्रणाली की कल्पना की जिसे हाईपरलुप के रूप में जाना जाता है, और उसने बिजली के पंखे के प्रणोदन के द्वारा सुपरसोनिक जेट विमानों का ऊर्ध्वाधर उड़ान भरना और उतरना प्रक्रिया को प्रस्तावित किया है, जिसे मस्क इलेक्ट्रिक जेट के रूप में जाना जाता है।

2022 में 44 अरब डॉलर में प्रमुख अमेरिकी सोशल नेटवर्किंग सेवा ट्विटर खरीदने के लिए भी सहमत हुए। जिसके 3 महीने बाद एलॉन मस्क ने ये डील कैंसल कर दी |[8]

हालाँकि 27अक्टूबर 2022 को उन्होंने ट्विटर खरीद लिया और इसके नए मालिक बन गए[9] |

Comments